Global update:
बोल रहे थे मोदी, अचानक रोका भाषण, फिर जो कहा- हिले 57 मुस्लिम देश! Breaking News Update
प्रधानमंत्री मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।
इस बार अफ्रीकी देश इथियोपिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया है।
ग्रेट ओनर निशान ऑफ इथोपिया के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।
आप सबके बीच होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
मैंने आज दोपहर ही इथोपिया में कदम रखा है और आते ही मुझे यहां के लोगों से एक अद्भुत अपनापन और आत्मीयता मिली है।
प्रधानमंत्री जी स्वयं मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए।
फ्रेंडशिप पार्क और साइंस म्यूजियम लेकर गए।
आज शाम यहां की लीडरशिप से मेरी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई है।
यह सब अपने आप में एक अविस्मरणीय अनुभव है।
फ्रेंड्स अभी अभी मुझे ग्रेट ओनर निशान ऑफ इथोपिया के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।
विश्व की अति प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है।
मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूं।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक 28 देशों ने नवाजा पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया।
1896 के संघर्ष में सहयोग देने वाले गुजराती व्यापारी हो इथोपियन मुक्ति के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिक हो या शिक्षा और निवेश के माध्यम से भविष्य संवारने वाले भारतीय शिक्षक और उद्योगपति और यह सम्मान उतना ही इथोपिया के हर उस नागरिक का भी है जिसने भारत पर विश्वास रखा और इस संबंध को हृदय से समृद्ध किया।
फ्रेंड्स आज इस अवसर पर मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री अभी अहमद अली का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
एक्सीलेंसी पिछले महीने जब हम साउथ अफ्रीका में जी 20 समिट के दौरान मिले थे तो आपने बहुत स्नेह और अधिकार से मुझसे इथोपिया की यात्रा करने का आग्रह किया था।
मैं अपने मित्र, अपने भाई का यह स्नेह निमंत्रण भला कैसे टाल सकता था? इसलिए पहला मौका मिलते ही मैंने इथोपिया आने का निश्चय कर लिया।
फ्रेंड्स यह विजिट अगर नॉर्मल डिप्लोमेटिक तौर तरीके से होती तो शायद बहुत समय लग जाता।
लेकिन आप लोगों का यही प्यार और अपनापन मुझे सिर्फ 24 ही दिन में यहां खींच के ले आया।
फ्रेंड्स आज जब पूरे विश्व की नजर ग्लोबल साउथ पर है।
ऐसे में इथोपिया की स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्म गौरव की चीर कालीन परंपरा हम सभी के लिए सशक्त प्रेरणा है।
यह सौभाग्य की बात है।
इस महत्वपूर्ण कालखंड में इथोपिया की बागडोर डॉक्टर अभी के कुशल हाथों में है।
अपने मेडमर की सोच और विकास के संकल्प के साथ वे जिस तरह से इथोपिया को प्रगति पथ पर आगे ले जा रहे हैं।
वह पूरे विश्व के लिए एक उज्जवल उदाहरण है।
इसे भी पढ़ें: Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता पर्यावरण संरक्षण हो, इंक्लूसिव डेवलपमेंट हो या फिर विविधता भरे समाज में एकता बढ़ाना, उनके प्रयास, प्रयत्नों और प्रतिबद्धता की मैं हृदय से सराहना करता हूं।
फ्रेंड्स भारत में हमारा मानना रहा है कि सा विद्या विमुक्तय यानी नॉलेज लिबरेट्स शिक्षा किसी भी राष्ट्र की आधारशिला है और मुझे गर्व है कि इथोपिया और भारत के संबंधों में सबसे बड़ा योगदान हमारे शिक्षकों का रहा है।
इथोपिया की महान संस्कृति ने इन्हें यहां आकर्षित किया और उन्हें यहां के कई पीढ़ियों को तैयार करने का सौभाग्य मिला।
Related: Technology Trends | Latest National News
Posted on 17 December 2025 | Keep reading सत्यालेख.com for news updates.
.jpg)
