नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोप, एसपी शिवपुरी से की गई शिकायत

0


 शिवपुरी | जिले के थाना सिरसौद क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में फरियादिया हल्की रावत पत्नी आनंद रावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खौरघार हाल टोंगरा रोड फतेहपुर, जिला शिवपुरी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री काजल रावत दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ग्राम खौरघार में प्याज लगाने के कार्य हेतु अपने चाचा अरुण रावत उर्फ राजा रावत के यहां गई थी। इसी दौरान वह घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि लेकर लापता हो गई।

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को परिजनों को जानकारी मिली कि किशोरी घर से दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, आधा किलो चांदी की पायल तथा लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। बाद में यह जानकारी सामने आई कि ग्राम टोंगरा निवासी नीतेश रावत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया गया कि आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

फरियादिया ने आरोप लगाया है कि किशोरी नाबालिग है और निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति द्वारा सहयोग किए जाने की भी आशंका जताई गई है। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में थाना सिरसौद में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बेटी के लापता होने से परिवार गहरे मानसिक तनाव में है तथा सामाजिक छवि भी प्रभावित हो रही है। साथ ही आशंका जताई गई है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कराया जाए, नाबालिग किशोरी की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए तथा आभूषण व नगद राशि वापस दिलाई जाए।

मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top