पैरालीगल वालेंटियर्स हुए प्रशिक्षित

0


 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित पैरालीगल वालेंटियर योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत‍दिवस एडीआर भवन, शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा रंजना चतुर्वेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश महोदय, शिवपुरी उपस्थित भी उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पैरालीगल वालेंटियर्स को रंजना चतुर्वेदी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाएं, बेसिक कम्युनिकेशन, ऑब्जर्वेशन, ड्राफ्टिंग स्किल्स, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पीसीपीएनडीटी एक्ट, विधिक साक्षरता शिविरों में पैरालीगल वालेंटियर्स के कर्तव्य एवं दायित्व, विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों आदि की जानकारी दी गई। 

इसके साथ ही प्रशिक्षण राघवेन्द्र शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बालकों से संबंधित कानूनों, योजनाओं, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के उद्देश्य, कार्य व प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक कंचन गौड़, प्रशासिका वनस्टॉप सेंटर, शिवपुरी द्वारा महिलाओं के अधिकार, वनस्टॉप सेंटर का महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स को जानकारी प्रदान की गई

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top