विधायक पोहरी ने किया पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्च के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण

0


 विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्च के ग्रामीण क्षेत्रों का शनिवार को निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा ग्राम विलौआ, जीगनी, महलौनी, भरतपुर, हिनोतिया, छर्च एवं गल्थुनी में पहुंचकर विद्यालय, सड़क, ग्राम पंचायत आदि का निरीक्षण किया। 

विधायक कुशवाह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च में कंप्यूटर लैब, कैमिकल लैब, पुस्तकालय देखकर व्‍यवस्‍थाओं की सराहना भी की। उन्होंने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय गल्थुनी में छात्रों के साथ मध्यान भोजन किया। मौके पर मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुसार पूड़ी, आलू की सब्जी, मिक्स वेज शामिल रहा। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय गल्थुनी में फर्नीचर हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सामान्य जानकारी के बैनर भी लगवाने जाए। उन्होंने छर्च की सड़क व नव निर्मित बन रहे पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया एवं बिलौआ ग्राम में विद्यालय में छात्रों की 90% उपस्थित पाए जाने पर सराहना की गई। इस मौके पर सरपंच छर्च किशोरी कुशवाह, प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी सीएसी प्रवीण भार्गव,अखिलेश भार्गव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top