नरवर के अमर शांति गेस्ट हाउस में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

0


 नरवर। नगर के लोधी माता मंदिर के पास स्थित अमर शांति गेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना दिनांक 30 दिसंबर दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नरवर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी पुरानी प्रेमिका को लेकर अमर शांति गेस्ट हाउस आया था। दोनों ने कमरा नंबर 114 लिया था। बताया जा रहा है कि युवक और महिला अलग–अलग परिवारों से हैं। महिला की ससुराल नरवर के ग्राम इमलिया में बताई जा रही है तथा उसके चार बच्चे भी हैं, जबकि युवक अविवाहित बताया गया है। आरोपी युवक का नाम गोकुल बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार दोनों दोपहर करीब 12 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद युवक गेस्ट हाउस से बाहर आया और स्वयं यह कहते हुए पुलिस को सूचना देने की बात कही कि उसने महिला की हत्या कर दी है और उसे गिरफ्तार किया जाए।

सूचना मिलते ही नरवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top