समारोह में देश सेवा के लिए प्रशिक्षित हुए नव आरक्षकों ने पूरे अनुशासन और गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने की शपथ ली। इस गरिमामय अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं करेरा पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव उपस्थित रहे और उन्होंने नव आरक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल प्रशिक्षण पूर्ण होने का अवसर नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने नव आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, शिक्षा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए वे बल की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हर परिस्थिति में कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव आरक्षकों को संबोधित किया और कहा कि आईटीबीपी जैसे अर्धसैनिक बल देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नव आरक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और शारीरिक दक्षता उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सहायक होगी।
कार्यक्रम में परेड, शपथ ग्रहण और सम्मान की गरिमामय झलक देखने को मिली। नव आरक्षकों के चेहरों पर देश सेवा का उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया। समारोह में उपस्थित प्रशिक्षक, अधिकारीगण एवं अतिथियों ने नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह ने उपस्थित सभी लोगों को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव की प्रेरणा दी। यह आयोजन नव आरक्षकों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बनकर सामने आया।



