Myanmar में अस्पताल पर रात में हुए हवाई हमले में 34 लोगों की मौत, 80 घायल Breaking News Update

0

Global story:

Myanmar में अस्पताल पर रात में हुए हवाई हमले में 34 लोगों की मौत, 80 घायल Breaking News Update news image

Myanmar में अस्पताल पर रात में हुए हवाई हमले में 34 लोगों की मौत, 80 घायल Breaking News Update

 म्यामां की सेना के हवाई हमले में एक प्रमुख विद्रोही सशस्त्र बल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल नष्ट हो गया और इस हमले में 34 मरीज और चिकित्सा कर्मचारी मारे गए।

मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार पश्चिमी राज्य रखाइन के जातीय अराकान आर्मी के नियंत्रण वाले क्षेत्र म्राउक-यू टाउनशिप में बुधवार रात को हुए एक जनरल अस्पताल पर हमले में लगभग 80 अन्य लोग घायल हो गए।

सत्ताधारी सेना ने इलाके में किसी भी हमले की कोई खबर नहीं दी है।

रखाइन में बचाव सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एक जेट लड़ाकू विमान ने रात 9:13 बजे दो बम गिराए, जिनमें से एक अस्पताल के रिकवरी वार्ड में गिरा और दूसरा अस्पताल की मुख्य इमारत के पास गिरा।

उन्होंने बताया कि वे सहायता प्रदान करने के लिए बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल पहुंचे और 17 महिलाओं और 17 पुरुषों की मौत दर्ज की।

उन्होंने कहा कि बमों से अस्पताल की अधिकांश इमारत नष्ट हो गई और अस्पताल के पास खड़ी टैक्सियों और मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।

Related: Bollywood Highlights | Latest National News


Posted on 12 December 2025 | Visit सत्यालेख.com for more stories.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top