कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया कोलारस पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना कोलारस के अपराध क्रमांक 151/2013 में फरार चल रहे आरोपी जोखाराम मीणा पुत्र स्वरूप मीणा निवासी ग्राम टोड़ा भीम, जिला करौली को कोलारस पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार था। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कोलारस थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सउनि अमृतलाल भिलाला, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक नरेश एवं प्रधान आरक्षक आर. सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।
कोलारस पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।


