कोलारस सराफा चोरी का खुलासा, 1.53 करोड़ के जेवर बरामद सराफा व्यापारियों ने एसपी शिवपुरी का फूल-मालाओं से किया सम्मान

0


 शिवपुरी। कोलारस में सराफा व्यापारी की दुकान में हुई करोड़ों की चोरी का सफल खुलासा किए जाने पर सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ का सम्मान किया। सोमवार को सराफा व्यापारी तेजमल सांखला सहित अन्य व्यापारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कोलारस निवासी सराफा व्यापारी गिरीश कुमार जैन की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश कर करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद करने पर शिवपुरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2025 को फरियादी सराफा व्यापारी गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार कोलारस ने थाना कोलारस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26–27 जुलाई 2025 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इस पर थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग की। एसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच करते हुए करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और लगभग 100 संदिग्धों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए और घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से संतुष्ट सराफा व्यापारियों ने आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शिवपुरी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top