ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. ग्राम विकास पखवाड़े का खरई में हुआ आयोजन

0


 कोलारस - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाये जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय खरई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. राधाबल्लभ श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर धाकड़ व भाजपा मंडल महामंत्री रामनिवास शुक्ला ने सर्वप्रथम मां सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया।

उपस्थित अतिथियों का रोली तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया।

मंडल महामंत्री रामनिवास शुक्ला ने कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राधाबलभ श्रीवास्तव ने बताया की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाया जाएगा व सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा व नवाकुर संस्था द्वारा सामाजिक समरसता पर्यावरण सरंक्षण, स्वदेशी शिक्षा व संस्कार, नशामुक्ति, गो सरंक्षण जैसे पर प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

मंच संचालन करते हुए नवांकुर संस्था बेरखेड़ी प्रतिनिधि नरोत्तम वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर युवाओं को उनके विचारों के बारे में बताने के साथ ही उन्हें अनुसरण करें। 

कार्यक्रम में आभार व्यक्त सुनील सिंह राजावत परामर्श दाता सह सेक्टर प्रभारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में तुलसीराम सोनी,रामहेत धाकड़,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सचिव गोलू सोनी,अवधेश सोनी,मोखम रावत, कल्लाराम धाकड़,ललित धाकड़, आशा कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top