थाना बदरवास पुलिस द्वारा चार जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा जाकर नगदी 1800 रूपये जप्त किये गये है

0

 


पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में जुआ सट्टा के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये आज दिनांक 22.01.26 को थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना बदरवास के पुलिस टीम गठित की जाकर तत्काल कार्यवाही की जाकर विभिन्न स्थानो पर दबिग दी जाकर घुरवार गुना सर्विस रोड बदरवास के पास आरोपी मिथून पुत्र मोहन प्रसाद जाति राठौर उम्र 35 साल निवासी घुरवार रोड बदरवास, भैयालाल पुत्र कैलाश जाति साहू उम्र 30 साल निवासी इन्दा कालोनी बदरवास, रामबली पुत्र महेश जाति राठौर उम्र 37 साल निवासी घुरवार रोड बदरवास, कल्याण पुत्र चम्पालाल जाति कुशवाह उम्र 30 साल निवासी बडी घुरवार थाना नई सराय जिला अशोकनगर को घुरवार गुना सर्विस रोड बदरवास के पास से जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा गया जुआरियो से कुल 1800 रूपये एवं ताश की गड्डी जप्त की गयी है


उक्त आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे उनि रंगलाल मेर सउनि राकेश शिवहरे सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया सउनि जगदीश पाराशर सउनि गोपाल बाबू प्रआर गोविंद भदौरिया आर सदन सैनिक मनीष सैनिक बेदप्रकाश आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top