पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में द्वारा गुण्डे बादमशो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने वावत् समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा आज दिनांक 22.01.26 को जुआ खेलने के उपर से उत्तपाद मचा कर आपस में लडाई झगडा करने वाले मिथून पुत्र मोहन प्रसाद जाति राठौर उम्र 35 साल निवासी घुरवार रोड बदरवास, भैयालाल पुत्र कैलाश जाति साहू उम्र 30 साल निवासी इन्दा कालोनी बदरवास, रामबली पुत्र महेश जाति राठौर उम्र 37 साल निवासी धुरवार रोड बदरवास, कल्याण पुत्र चम्पालाल जाति कुशवाह उम्र 30 साल निवासी बडी घुरवार थाना नई सराय जिला अशोकनगर को घुरवार अंडर ब्रिज के पास बदरवास से थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मिथून पुत्र मोहन प्रसाद जाति राठौर उम्र 35 साल निवासी घुरवार रोड बदरवास, भैयालाल पुत्र कैलाश जाति साहू उम्र 30 साल निवासी इन्दा कालोनी बदरवास, रामबली पुत्र महेश जाति राठौर उम्र 37 साल निवासी घुरवार रोड बदरवास, कल्याण पुत्र चम्पालाल जाति कुशवाह उम्र 30 साल निवासी बडी घुरवार थाना नई सराय जिला अशोकनगर के विरूद्ध धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया जाकर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया है।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे उनि रंगलाल मेर सउनि राकेश शिवहरे सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया सउनि जगदीश पाराशर सउनि गोपाल बाबू प्रआर गोविंद भदौरिया आर सदन सैनिक मनीष सैनिक बेदप्रकाश आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।


