खेलो एम.पी. यूथ गेम्स में 27 खेलो की होगी प्रतियोगिताएं विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

0


 शिवपुरी,  म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025 का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें 27 खेलो का सम्मिलित किया गया है, विकासखण्ड से जिला एवं जिला से संभाग व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में 21 खेलो को शामिल किया गया है, जिसमें - कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, रस्साकशी, पिटटी किकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, मलखम्ब, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, योगासन, तैराकी, शतरंज की प्रतियोगिता विकासखण्ड से राज्य स्तर तक आयोजित की जाना प्रस्तावित है। 07 खेलो की प्रतियोगिता सीधे राज्य स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें ताइक्वांडो, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, फेंसिंग, रोईंग, आर्चर की प्रतियोगिता सीधे राज्य पर आयोजित होगी।

खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025 में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को अपना पंजीयन खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व कराना अनिवार्य है, जिस हेतु वे अपने साथ 10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खिलाड़ी का मूल निवास प्रमाण पत्र, समग्र आई.डी. व 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। मांगे जाने पर खेल मैदान पर मूल प्रति भी उपलब्ध कराई जाना अनिवार्य है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि खेलो एम.पी. यूथ गेम्स में 27 खेलो को सम्मिलित किया गया जिसमें बालक अथवा बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है जिनकी आयु 19 वर्ष तक है। खिलाड़ी को खेल में सम्मिलित होने हेतु अपना पंजीयन कराया जाना आवश्यक है, जिस हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य व संस्था प्रमुख से अनुरोध है कि यह अपने विद्यालय में अध्ययनरत बालक अथवा बालिका जो खेलो में रूचि रखते है उन्हें उक्त खेलो में से किसी एक खेल में सम्मिलित होने हेतु सूचित करें। 

 

जानकारी के लिए इन नम्बर पर कर सकते हैं संपर्क

अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड पर पदस्थ ग्रामीण युवा समन्वयक से सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। शिवपुरी के लिए - कमल सिंह बाथम मो. 9425766688, 9165919685, पोहरी के लिए सुशीला टोप्पो 9907958426, 9340360807, नरवर के लिए भावना लखेरा 9754635104- 8982571522, करैरा के लिए अजयवीर सिंह मो. 9754269212, खनियाधाना के लिए प्रदीप राजौरिया मो. 9425763712, 9178433949, पिछोर के लिए अतर सिंह गौड़ 9993365015, बदरवास के लिए कु.वर्षा कबीरपंथी मो. 8120447488 तथा कोलारस के लिए रवि प्रकाश सिंह जादौन मो.9300411112, 9425111038 पर संपर्क करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top