शिवपुरी: पिकनिक बेकरी में फफूंद लगा बर्गर मिलने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर कई दिनों से वीडियो वायरल है

0



शिवपुरी शहर की पिकनिक बेकरी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बेकरी द्वारा बेचे जा रहे बर्गर में फफूंद और कीड़े पाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना शहर के नवग्रह मंदिर के पास स्थित पिकनिक बेकरी की बताई जा रही है।

फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी अजय भदौरिया ने बताया कि उन्होंने 21 जनवरी की शाम अपनी 4 वर्षीय बेटी के लिए पिकनिक बेकरी से एक बर्गर खरीदा था। बर्गर को पैक कर वे घर ले गए और बेटी को खाने के लिए दिया। बच्ची ने जैसे ही आधा बर्गर खाया, उसने बताया कि बर्गर में कीड़े दिखाई दे रहे हैं।

जब परिजनों ने बर्गर को ध्यान से देखा तो उसमें फफूंद और फंगस साफ नजर आ रहा था। देखने से बर्गर काफी पुराना और खराब प्रतीत हो रहा था, मानो उसे कई दिनों या महीनों से रखा गया हो।

इस तरह का दूषित खाद्य पदार्थ बिकना न सिर्फ बच्चों बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले से आक्रोशित परिजनों ने बर्गर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य विभाग को ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पिकनिक बेकरी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top