कुंडन सरकार मंदिर परिसर में बटाईदार द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई, इलाके में आक्रोश

0


 कुंडन सरकार मंदिर परिसर में दबंगई का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के बटाईदार राजदीप सरदार पर आरोप है कि उसने महिला अंगूरी कुशवाह के साथ बेरहमी से मारपीट व गाली-गलौज की। इस हमले में पीड़ित के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 352 व 152(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हिंसक घटना बेहद निंदनीय है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top