शिवपुरी जिले के बैराड़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा नकली खाद-बीज व दवाइयों की बिक्री तथा किसानों की फसल क्षति और मांगों को लेकर एक विशाल किसान जन आंदोलन यात्रा का आयोजन किया गया

0


 शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा नकली खाद-बीज व दवाइयों की बिक्री तथा किसानों की फसल क्षति और मांगों को लेकर एक विशाल किसान जन आंदोलन यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने आज तक किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार स्मार्ट मीटर थोपने की तैयारी कर रही है, जिससे आम जनता और किसान और अधिक परेशान होंगे।

विधायक कुशवाह ने कहा कि पूरे प्रदेश में नकली खाद, बीज और कृषि दवाइयों का बड़े पैमाने पर काला कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक किसान मरता रहेगा।

उन्होंने कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा तो दिया जाता है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज तक किसानों के हित में गंभीरता से नहीं सोचा।

इस आंदोलन यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top