करैरा:- करैरा के बगिया वाले हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को एक अनोखा और भावुक ध्वजा रोहण समारोह आयोजित हुआ, जिसने सभी भक्तों की आंखे नम कर दी । इस मंदिर की सबसे खास बात यह है इस 26 जनवरी को यहां भगवान हनुमान जी पुलिस की पूरी वर्दी वाला श्रृंगार पुजारी आमोद महाराज ने करवाया था । जो इस स्थानीय आस्था का अनूठा प्रतीक बन चुका है। मुख्य भक्त स्वर्गीय चंपा लाल गुप्ता, जो पास स्थित पुराने थाने में ड्यूटी पर रहते थे, का मन हमेशा इसी मंदिर में लगा रहता था। वे ड्यूटी के दौरान भी बार-बार यहां आते और भगवान को प्रणाम करते। उनकी याद में मंदिर के बाईं ओर उनकी समाधि बनी हुई है, जहां आज भी श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। इस वर्ष ध्वजा रोहण का मुख्य आकर्षण करैरा थाना प्रभारी रहे, जिन्होंने स्वयं भव्य झंडा फहराया। समारोह के दौरान उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर गहरी श्रद्धा से नमन किया। अपनी कैप उतारकर उन्होंने समाधि पर माथा टेका और भावुक होकर कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए ऐसी समाधि पर मत्था टेकना जीवन की सबसे यादगार घटना है। उनकी आंखें नम हो गईं, क्योंकि पूरी सेवा अवधि में उन्होंने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। मंदिर में हनुमान जी का पुलिस वर्दी वाला श्रृंगार देखकर हर किसी का मन भर आया। वर्दी में सजी मूर्ति की आंखें ऐसी लगती थीं मानो वे वास्तव में एक जवान पुलिसकर्मी हों, जो ड्यूटी पर तैनात होकर शहर की रक्षा कर रहे हों। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दे रहे थे, जिसने पूरे वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय हिंद और जय श्रीराम के नारे लगाए। यह ध्वजा रोहण सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि पुलिस और भक्ति के बीच के गहरे रिश्ते का जीता-जागता प्रमाण बन गया। चंपा लाल गुप्ता की समाधि और हनुमान जी की वर्दी ने सबको याद दिलाया कि सच्ची भक्ति और कर्तव्य का कोई टकराव नहीं होता, बल्कि दोनों एक-दूसरे को मजबूती देते हैं। शहर भर में इस घटना की चर्चा हो रही है। इस अनोखे समारोह ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि पुलिस की सेवा और समाज की आस्था के बीच एक नया सेतु भी बनाया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


