गायत्री शक्तिपीठ खतौरा मे कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

0


 गायत्री माता की जय से गूंज उठा खतौरा


कोलारस  ! कोलारस अनुविभाग के ग्राम खतौरा में आज आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र जागरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित 21 कुंडीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का मंगल शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।सुबह से ही ग्राम में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। पीले वस्त्र धारण किए हजारों माताएं-बहनें सिर पर मंगल कलश लेकर जब यात्रा में शामिल हुईं, तो खतौरा की सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र “गायत्री माता की जय” और “वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य अमर रहें” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा,कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महायज्ञ समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों, नशामुक्ति और राष्ट्र जागरण की भावना को सशक्त करने के लिए आयोजित किया गया है यज्ञ आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सामाजिक चेतना का पर्व बताया। आगामी दिनों में यज्ञ के दौरान प्रवचन, संस्कार एवं विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top