प्रभुजियों की सेवा के लिए अपना घर आश्रम को एसबीआई ने प्रदाय किए 100 सीलिंग फैन

0

 


शिवपुरी - अपनो से बेखबर निर्धन, निराश्रित और बेघर लोगों का आसरा बना अपना घर आश्रम की सेवा गतिविधियों से भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा पुनीत कार्य करते हुए बैंक परिवार की ओर से 100 सीलिंग फैन अपना घर आश्रम को दान किए गए। अपना घर आश्रम में इस पुण्य कार्य की पहल आश्रम के विशेष सलाहकार आलोक एम इंदौरिया के द्वारा की गई जिनके द्वारा आश्रम की सेवा गतिविधियों से बैंक अधिकारियों को परिचय कराया गया और उन्होंने इस सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। अपना घर आश्रम अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता (सेठ) संयोजक गौरव जैन वित्त सचिव गोविन्द बंसल एवं उपाध्यक्ष प्रकाश गोयल के द्वारा बैंक प्रबंधक का आश्रम के लिए इस अनुकरणीय सेवा कार्य के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल ऑफिस के रीजनल मैनेजर आरबीओ शिवपुरी ज्योति रंजन, बैंक के चीफ मैनेजर आशीष दुबे, अमित कुमार मैनेजर एच आर  एसबीआई  की उपस्थिति में 

अपनाघर आश्रम के सलाहकार आलोक एम इन्दौरिया के विशेष सहयोग एसबीआई ने अपनाघर आश्रम शिवपुरी में नवनिर्मित भवन के लिये 100 सीलिंग पंखे दान कियें। इस दौरान सभी पंखे भेंट करते हुए एसबीआई के रीजनल मैनेजर ज्योति रंजन ने अपना घर आश्रम की प्रभुजनों के रूप में की जाने वाली सेवा को सराहा और बैंक परिवार की ओर आश्रम को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पूरी एसबीआई टीम के द्वारा आश्रम का भ्रमण किया गए और अनेकों प्रभुजियों से उनका हालचाल जानते हुए चर्चा भी की। बताना होगा कि शहर से करीब 15 किमी दूर एबी रोड ग्राम बाँसखेड़ी पर दान स्वरुप मिली भूमि पर आश्रम का निर्माण किया गया और सभी सेवाभावियों के माध्यम से लगातार सैकड़ों प्रभुजियों के लिए यहां नियमति समयानुसार चाय, नाश्ता, भोजन और ऐसे उपयोगी सामग्री प्रदाय की जाती है जिससे प्रभुजन शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच पहुंच सकें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top