शिवपुरी: खिदमत-ए-खल्क की मिसाल बनी कब्रिस्तान कमेटी; SP सहित भारी पुलिस बल ने किया औचक निरीक्षण

0

 


शिवपुरी। कहते हैं कि समाज सेवा का जज्बा अगर बुलंद हो, तो व्यवस्थाएं खुद-ब-खुद बोलने लगती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा स्थानीय कब्रिस्तान परिसर में देखने को मिला, जहाँ कमेटी द्वारा की जा रही देखरेख और व्यवस्थाओं ने न केवल जनता, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों का भी दिल जीत लिया।


सम्मान और सरोकार: जब समाजसेवियों का हुआ इस्तकबाल

हासिम भाई ​कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में शहर की प्रमुख शख्सियतों का इस्तकबाल किया गया। कमेटी ने विजय तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता), अजय राज सक्सेना (प्रधान संपादक, फास्ट समाचार) और शाहिद खान (संचालक, एकता फाउंडेशन ग्रुप) का भव्य स्वागत किया।


इस दौरान अजय राज सक्सेना ने कमेटी के निस्वार्थ कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम का दिल की गहराइयों से आभार जताया। उन्होंने कमेटी के सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर और शील्ड (स्मृति चिन्ह) भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि "गमी के समय पीड़ित परिवार को सहारा देना और वहां पानी-लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है।"


व्यवस्थाओं का दम: SP अमन सिंह राठौड़ ने संभाली कमान

​इसी दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ स्वयं मैदान में उतरे। उनके साथ पुलिस महकमे का पूरा 'भारी अमला' मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान की व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे जांबाज अधिकारी:

​संजीव मूले (एडिशनल एसपी)

​संजय चतुर्वेदी (एसडीओपी)

​जितेंद्र मावई (देहात थाना प्रभारी)

​कृपाल सिंह राठौड़ (कोतवाली थाना प्रभारी)

​नम्रता भदोरिया (फिजिकल थाना प्रभारी)

​रणवीर सिंह यादव (यातायात थाना प्रभारी)


सुविधाओं की चौतरफा तारीफ

​कब्रिस्तान कमेटी द्वारा किसी व्यक्ति के इंतकाल (गमी) पर दी जाने वाली सुविधाओं, बैठने के स्थान (मकान) का निर्माण, उचित प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने भी संतोष व्यक्त किया। पुलिस बल की मौजूदगी और इस आकस्मिक दौरे ने शहर में शांति और सुरक्षा का संदेश भी दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top