श्रीधाम अयोध्या में रामलला के दर्शन सरयू नदी में किया स्नान व किए 31 फिट ऊंचे भगवान ऋषभ देव के दर्शन
शिवपुरी- भारतीय संस्कृति के अनुरूप समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्था के परिजनों को साथ लेकर धार्मिक स्थलों जैन तीर्थ स्थान की पारिवारिक यात्रा का आयोजन किया गया और इस पवित्र यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर प्रभु दर्शन कराते हुए सरयू नदी में स्नान भी कराया गया। इस अवसर पर सभी संस्था पदाधिकारी व सदस्यों के परिजन इस धार्मिक पारिवारिक यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जानकारी देते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड.शैलेन्द्र समाधिया व सचिव पुनीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था भारत विकास परिषद् शाखा शिवपुरी के द्वारा पारिवारिक धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख धार्मिक एवं जैन तीर्थ स्थल जिसमें श्रीधाम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला जी एवं जैन तीर्थ के रूप में अयोध्याधाम में ही स्थापित 31 फिट की भगवान ऋषभ देव भगवान की प्रतिमा का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस धार्मिक यात्रा में शाखा के लगभग 50 सदस्य भारत विकास परिषद् उत्तर प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा और परिषद् के संरक्षक डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ.श्रीमति रीता गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था इस भव्य धार्मिक आयोजन में सर्वप्रथम श्रीधाम अयोध्या यात्रा में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन, यात्रा संयोजक दीपक मित्तल, मुकेश जैन के साथ सभी सदस्यों ने दिन भर धार्मिक आयोजनों के साथ, हनुमानगढी़ में प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन एवं अयोध्या में विराजित भगवान श्रीराम रामलला जी के दर्शन करते हुए वहां से बह रही सरयू नदी में स्नान किया और सायं के समय सरयू नदी की आरती कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही अयोध्या धाम में ही जैन तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध 31 फिट की भगवान ऋषभदेव के दर्शन भी किए। इस दौरान परिषद के द्वारा श्रीरामलला जी की मूर्ति एवं प्रसाद भी सभी संस्था पदाधिकारी व सदस्यों को प्रसाद के रूप में दिया गया। इस अवसर पर यात्रा के शिवपुरी में वापसी के समय प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा एवं संरक्षिका श्रीमति स्नेहलता शर्मा ने सभी परिषद परिवार के सदस्यों को माल्यार्पण कर मिष्ठान का वितरण कर स्वागत किया गया। इन प्रमुख धार्मिक स्थलों की भव्य धार्मिक यात्रा में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के मार्गदर्शक विजय साधना जैन, संजीव सुनीता जैन, राजकुमार सुनीता बिंदल, संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया, सचिन, पुनीत खुशबू जैन, उपाध्यक्ष शैलेंद्र ममता मित्तल, दीपक अंजलि मित्तल, मनीष मित्तल, संजीव गुप्ता, मनीष गोयल, मनोज अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जितेंद्र परिहार एवं सतीश निगम सहित अन्य संस्था पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।


