बैराड पुलिस द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 117/2026 मे चोरी गई एक सोने की चेन व एक अंगूठी कीमती करीबन 2,25,000/- रूपये की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया गया

0


 फरियादी संदीप पुत्र गोपाल धाकड उम्र 27 साल निवासी ग्राम सहसराम थाना गसवानी जिला श्योपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10, 11/03/2026 को मैं अपने साले संतोष धाकड की शादी में बैराड आया था मैं अपने गले में एक सोने की चेन तथा दाहिने हाथ की रिंग फिंगर(अंगुली) में सोने की अंगूठी पहने हुये था। मैंने अधिक शराब पीने के कारण माता रोड कलारी के पीछे खुली जगह में सो गया था रात्री मैं कोई अज्ञात चोर मेरी सोने की चेन व सोने की अंगूठी कीमती 2,25,000/- रूपये की चुराकर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिह राठौड़ द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया तथा तत्काल थाना बैराड पुलिस को शीघ्रताशीघ्र ट्रेस करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी  आनंद राय के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम गठित कर सीसीटीव्ही कैमरो कों खंगाला गया तथा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि संदेही सोनू रावत पुत्र हक्के उर्फ हाकिम रावत उम्र 25 रावत निवासी बैराड गांव रोड़ बैराढ, 2.मंगल रावत पुत्र प्रयागसिंह रावत उम्र 27 साल निवासी माता मंदिर के पीछे वार्ड क्र. 05 भदेरा बैराढ के दिनांक 10, 11/03/2026 को माता रोड़ कलारी के पीछे जाते दिखे थे बाद संदेही सोनू रावत पुत्र हक्के उर्फ हाकिम रावत उम्र 25 रावत निवासी बैराड गांव रोड़ बैराढ, 2.मंगल रावत पुत्र प्रयागसिंह रावत उम्र 27 साल निवासी माता मंदिर के पीछे वार्ड क्र. 05 भदेरा बैराढ को तलब कर पूछताछ की गई तो जुर्म करना स्वाकीर किया आरोपीगण का मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी गई सोने की चेन व सोने की अंगूठी कीमती 2,25,000/- रूपये बरामद की गई आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्ण रूप से करीव 02 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है गिरफ्तार शुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जेल भेजा गया।


जप्त मसरुका – एक सोने की चेन व एक सोने की अंगूठी कीमती 2,25,000/- रूपये

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top