अजब कलेश की गजब कहानी: पत्नी ने पति पर डाला खौलता पानी, फिर आंखों में झोंकी मिर्च; थाने में जहर लेकर पहुंची महिला

0


 शिवपुरी शहर के नोहरीकला क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद उस समय कोतवाली पहुंच गया, जब दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गए। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी जहरीली दवा लेकर आत्महत्या की धमकी तक देने लगी।


जानकारी के अनुसार नोहरीकला निवासी हरी बंजारा आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे अपनी पत्नी रानी बंजारा के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। हरी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आए दिन बेवजह विवाद करती है। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के दौरान उसने गाली दे दी थी, जिस पर भड़की पत्नी ने उसके पैरों पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसका इलाज चल रहा है।

हरी ने यह भी बताया कि बुधवार रात हुए विवाद में उसकी पत्नी ने उसकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी और झूठी शिकायत करने थाने पहुंच गई। इसी के चलते वह अपनी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा।

वहीं, हरी के पीछे-पीछे उसकी पत्नी रानी भी कोतवाली पहुंच गई। रानी अपने साथ जहरीली दवा लेकर आई थी, जिसे उसने गांधी पार्क के पास स्थित एक खाद-बीज दुकान से खरीदा था। परिजनों ने समय रहते दवा उसके हाथ से छीन ली। परिजनों ने दुकानदार पर बिना पूछताछ के जहरीली दवा देने का आरोप लगाया। विरोध करने पर दुकानदार द्वारा गाली-गलौज करने की बात भी सामने आई है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझाइश दी। इसके बाद पति-पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने से वापस लौट गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top