जिला शिवपुरी में 17-03-2026 से 24-03-2026 तक रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन कैंप ( स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया जा रहा है इस हेतु यातायात एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।
1. दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के अंदर फुटबॉल ग्राउंड पर रहेगी।
2. चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के अंदर रेजिडेंसी ग्राउंड पर रहेगी।
3. बस हेतु पार्किंग व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के अंदर रेजिडेंसी ग्राउंड पर रहेगी।
4. समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु पार्किंग व्यवस्था CM राइस स्कूल के पीछे मैदान पर रहेगी।


