अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम

0

 


शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क खेल मैदान में लग रहे कथित अवैध मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन में बताया गया है कि गांधी पार्क खेल मैदान में अवैध रूप से मेला संचालित किया जा रहा है, जिससे शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। संगठन का आरोप है कि पूर्व में सीएमओ और एसडीएम को शिकायत देकर मेला बंद कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top