खेत में घुसी बकरियां, टोकने पर युवक पर जानलेवा हमला; एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार

0


 शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढोईया में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आज शनिवार सुबह 11 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 


पीड़ित छतरसिंह लोधी ने बताया कि विवाद की जड़ पड़ोसियों की बकरियां थीं, जो उनके खेत में रखी फसल (गेहूं) को नुकसान पहुंचा रही थीं। जब छतरसिंह ने पड़ोसी बलवीर लोधी से अपनी बकरियों को बांधकर रखने को कहा, तो बलवीर ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी दी।


पीड़ित के अनुसार, अगली सुबह करीब 5:00 बजे जब वह सोकर उठा ही था, तभी बलवीर लोधी और उसकी पत्नी कलावती लोधी ने उन पर हमला कर दिया। कलावती ने हसिया से छतरसिंह के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बलवीर ने लाठियों से उसे पीटा।


छतरसिंह सिंह का कहना है कि कहना है कि उन्होंने मायापुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार में अकेला है और अब उसे जान का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते आज उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top