फिजिकल थाना क्षेत्र में 5 और 6 साल की बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया

0

 


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में उसका जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया।


जानकारी के अनुसार, घटना बीते रोज पूर्व की है। इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 5 और 6 साल की दो बेटियों के साथ पड़ोस में रहने वाले बल्लू साहू ने अश्लील हरकतें की हैं। आरोपी ने बच्चियों को अपनी गोद में बिठाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।


फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी बल्लू साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/26 के तहत बीएनएस की धारा 75(1) और पॉक्सो एक्ट  की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।


अपराध की संवेदनशीलता और समाज में अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने आज बुधवार की दोपहर 2 बजे आरोपी का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top