थाना बदरवास पुलिस की सक्रियता से 5 साल की बच्ची सकुशल परिवार से मिली

0


 शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में लापता बालक-बालिकाओं की त्वरित खोजबीन हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना बदरवास पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए एक 5 वर्षीय गुमशुदा बालिका को कुछ ही समय में खोजकर उसके परिजनों से मिलाया।

दिनांक 27 मार्च 2026 को मानसी जाटव, पिता सोनू जाटव, निवासी पोहरी, अपने नाना-नानी के घर बदरवास आई हुई थी। वह कन्याभोज में शामिल होने गई थी, लेकिन वापस लौटते समय रास्ता भटक गई। इसी दौरान एक सजग नागरिक उसे थाना बदरवास लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और बालिका की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की। इसके बाद बालिका की पहचान मानसी जाटव के रूप में हुई, जो पोहरी निवासी है और अपने नाना-नानी के घर बदरवास आई थी।

पुलिस द्वारा बालिका के नाना-नानी कमला जाटव (पत्नी गंगाराम जाटव, उम्र 45 वर्ष), निवासी साक्षी गार्डन के पास, बदरवास को थाने बुलाया गया और बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

अपनी गुम हुई बच्ची को वापस पाकर परिजन बेहद भावुक और खुश नजर आए तथा उन्होंने थाना बदरवास पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही विशेष भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़,

सउनि गोपाल बाबू,

सउनि राकेश शिवहरे,

सउनि विवेक भट्ट,

प्रधान आरक्षक 374 गजेन्द्र सिंह परिहार,

आरक्षक अनित बुनकर,

आरक्षक भोला,

आरक्षक दीनू रघुवंशी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top