मीट मार्केट के पीछे युवक ने लगाई फांसी, सुबह टीन शेड पर लटका मिला शव

0


 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मीट मार्केट के पीछे ठाकुर बाबा के चबूतरे की टीन शेड पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों ने टीन शेड पर एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उसकी पहचान अशोक खटीक के रूप में की। मृतक मूल रूप से दमोह का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अशोक खटीक कई वर्षों से शिवपुरी में अपने ससुराल में रह रहा था और फल का हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार शाम वह घर पर था, लेकिन रात होने के बाद घर से निकल गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

फिलहाल अशोक खटीक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top