शिवपुरी में सीएम मोहन यादव का दौरा, एलपीजी सिलेंडर के मुद्दे पर सिंधिया ने दिया बयान

0


 मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युमन सिंह तोमर शुक्रवार को शिवपुरी पहुंचे। इस दौरान जिला शिवपुरी विधायक के बेटे शादी समारोह के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे में -साथ उन्होंने प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों और उससे जुड़ी योजनाओं को लेकर सवाल पूछा। पत्रकारों ने सीएम से पूछा कि राज्य में गैस सिलेंडर को लेकर सरकार की क्या योजना है और आम लोगों को क्या राहत मिलेगी।

हालांकि इस सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधे तौर पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री पहले ही अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं। सिंधिया ने कहा, “सीएम साहब ने इस विषय पर पहले ही बोल दिया है।”

मीडिया के सवालों के बीच सिंधिया के इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई कि राज्य सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर पहले घोषित नीतियों और योजनाओं को ही आगे बढ़ाने के पक्ष में है।

दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे। नेताओं ने शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और स्थानीय नेताओं व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आम जनता से जुड़ा अहम मुद्दा है, इसलिए इस पर नेताओं के बयान पर लोगों की नजर बनी रहती है। फिलहाल मुख्यमंत्री ने इस विषय पर नई घोषणा नहीं की, जबकि सिंधिया ने संकेत दिया कि सरकार की स्थिति पहले की तरह ही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top