जन अभियान परिषद द्वारा खरई में एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण हुआ संपन्न

0

 


कोलारस - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा खरई सेक्टर कि ग्राम विकास प्रसफुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत खरई में किया गया। जिसमें समितियों के चार चार सदस्यों क़ो आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीशंकर धाकड़, मंडल महामंत्री रामनिवास शुक्ला, दिघोदी सरपंच जगराम यादव द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

   भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ द्वारा जैविक खेती, पर्यावरण प्रदूषण, वृक्षारोपण आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नरोत्तम सुख्खूराम वर्मा द्वारा प्रस्फुटन समिति व प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की गतिविधियों, कार्यक्रमो की तथा क्षमता वृद्धि उद्देश्य सामाजिक समृद्धता, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

मेंटर्स सुनील राजावत ने नशा मुक्ति अभियान,शिक्षा,स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। 

इस मौके पर सेक्टर की पांचो समितियों के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीशंकर धाकड़,मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़,मंडल महामंत्री रामनिवास शुक्ला, दिघोदी सरपंच जगराम यादव,समाजसेवी नरोत्तम वर्मा,सुनील राजावत,गोलू सोनी,गोविंद शर्मा,सुनीता ढहरवारा, पवन धाकड़,हेमंत धाकड़,मौसम धाकड़,आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top