श्रीमान लोक अदालत महोदय, का आवेदन लेकर आया गरीब, शायद मिल जाए लाइट कनेक्शन

0


 लकवाग्रस्त बेटी सहित परिवार को बाल्टी में समोसे बेचकर पाल रहा वसीम को थी लोक अदालत से उम्मीद, हुआ निराश

शिवपुरी। नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को शिवपुरी में लगी, तो लक्ष्मी निवास के पास रहने वाला वसीम अपने घर में बिजली का कनेक्शन करके मीटर लगवाने का आवेदन लेकर आया। चूंकि शहर में लोक अदालत के प्रचार के दौरान यह जनता को सुनाया गया कि बिजली के मामले निराकृत होंगे। जिसके चलते वसीम ने एक आवेदन बनवाया, और उसमें श्रीमान लोक अदालत महोदय लिखा। वसीम ने बताया कि वो पिछले 6 माह से बिजली कंपनी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसके घर में बिजली की रोशनी नहीं मिल पा रही, जबकि वो बीपीएल कार्ड धारक है, और बमुश्किल अपने परिवार और लकवाग्रस्त बेटी की अंधेरे और बिना पंखे की हवा के उसकी सेवा कर रहा है। 

उम्मीद है कि लोक अदालत का आयोजन करने वाले न्यायाधीशगण एवं बिजली कंपनी के कर्ताधर्ता इस गरीब की गुहार सुनकर उसके घर में बिजली का कनेक्शन देंगे। वसीम बीच शहर न्यू ब्लॉक जल मंदिर नाले के पास में रहता है, इसलिए अवैध कॉलोनी वाला भी कोई मुद्दा नहीं है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top