झांसी तिराहे से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा का शुभारंभ झांसी तिराहे से हुआ, जो गाजे-बाजे और जय श्री राम के उद्घोष के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ा, श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ता गया। यह यात्रा शहर के मुख्य आकर्षण केंद्र माधव चौक पर संपन्न हुई।
जगह-जगह सेवा के स्टाल, बांटी गई ठंडाई और फल
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे शहर में उत्साह का माहौल था। कहीं ठंडाई और शीतल जल की व्यवस्था थी, तो कहीं जूस और फलों का वितरण किया जा रहा था। कड़ी धूप के बावजूद सेवादारों का उत्साह कम नहीं हुआ।
'दोस्ती ग्रुप' ने अस्पताल और माधव चौक पर संभाली कमान
सेवा के इसी क्रम में 'दोस्ती ग्रुप' के सदस्यों द्वारा सराहनीय पहल की गई। ग्रुप के सदस्यों ने अस्पताल चौराहा और माधव चौक जैसे व्यस्ततम क्षेत्रों में स्टाल लगाकर राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलों का वितरण किया।
इस सेवा कार्य के दौरान दारा मोहम्मद खान, बबीता परमार, विकास दंडोतिया, चांद खान, सोहेल खान, ऋषि गोस्वामी, इरशाद खान, युसूफ शेख और सुनील नगेले सहित ग्रुप के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और व्यवस्थाएं संभालीं।


