हरवीर जाटव प्रकरण में भीम आर्मी सक्रिय, कोलारस विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

0


 शिवपुरी। कोलारस तहसील के ग्राम मुडरी निवासी हरवीर जाटव के साथ हुई मारपीट एवं कथित अत्याचार के मामले में भीम आर्मी खुलकर सामने आई है। भीम आर्मी के कोलारस विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कोलारस भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्षबहुजन शायर दिलीप कुमार जाटव एवं सामाजिक कार्यकर्ता  भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

ज्ञापन में मांग की गई कि पीड़ित हरवीर जाटव का तत्काल मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया जाए, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की शिकायत के बाद भी स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top