शिवपुरी में पुलिस महकमे में फेरबदल, कोतवाली सहित तीन थाना प्रभारियों के तबादले

0


शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ तीन निरीक्षकों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।


आदेश के तहत निरीक्षक कृपाल सिंह राठौर को थाना प्रभारी कोतवाली से थाना प्रभारी बदरवास बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रोहित दुबे को थाना प्रभारी बदरवास से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा निरीक्षक रवि चौहान, जो अब तक पुलिस लाइन में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी पोहरी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top