पीएमश्री विद्यालय जगतपुर के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना समर्पित स्टाफ समाज के विकास की ओर कर रहा है काम : सांभवी सिंह

0


 शिवपुरी। आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार नीति आयोग की स्टेट नोडल अधिकारी सांभवी सिंह ने पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुर कोलारस सहित अन्य विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आकांक्षी फेलो सौरभ भार्गव भी टीम के साथ मौजूद रहे।

यह निरीक्षण माननीय कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन, डीपीसी डी.एस. सिकरवार के निर्देशन तथा बीईओ और बीआरसीसी के.पी. जैन के नेतृत्व में किया गया।

निरीक्षण के दौरान सांभवी सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर में लिखा कि “विद्यालय का अच्छा वातावरण और समर्पित स्टाफ समाज के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उम्मीद है कि विद्यार्थी शानदार सफलता प्राप्त करेंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। समाज में परिवर्तन लाने के लिए किए जा रहे इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई।”

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं, शौचालयों और पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही दोनों डिजिटल क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड को स्वयं संचालित कर देखा तथा बच्चों के लिए लगाए गए आरओ पेयजल संयंत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया और भोजन का स्वाद चखकर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा भी की तथा विद्यालय स्टाफ और बच्चों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान नीरज तिर्की सहित शिक्षक अगुस्टीना कुजूर, शकुंतला भार्गव, मनोज कुमार कोली, अनीता मिश्रा, रेणू शर्मा, कोकिला शर्मा, दिमान सिंह, सपना चंदेल, रघुवीर पाल, आलोक जैमिनी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top