पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंगूरी मोड़ के पास कच्चे रास्ते के किनारे एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेन्द्र प्रजापति (34) निवासी महुअर पुल के पास, सिल्लापुर थाना करैरा जिला शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में पेंट के अंदर एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी से हथियार का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा और कारतूस जब्त कर उसके खिलाफ थाना करैरा में अपराध क्रमांक 160/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, प्रधान आरक्षक प्रतिपाल चौहान, आरक्षक मुकेश कुमार, विकास भारद्वाज और मत्स्येन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका


