भंडारे में ग्रहण की प्रसादी
विधायक देवेन्द्र जैन अरविंद लाल दीवान (कत्थामिल वाले) के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर पहुंचे। विष्णु मंदिर पर चल रही इस कथा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में विधायक ने शिरकत की और प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने दीवान परिवार और उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर आध्यात्मिक चर्चा भी की।
स्वास्थ्य की ली जानकारी
आध्यात्मिक कार्यक्रम के पश्चात विधायक जैन, भाजपा के सम्माननीय वरिष्ठजन हरिहर शर्मा के निवास पर पहुंचे। बता दें कि शर्मा की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। विधायक ने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली और परिजनों से चर्चा कर उनके कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर विधायक ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबल प्रदान किया। विधायक की इस सहजता और कार्यकर्ताओं व आमजन के प्रति संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



