शिवपुरी: भीषण सड़क हादसे में थमीं खुशियां, दूल्हा-दुल्हन समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

0


 शिवपुरी। के टोंगरा रोड पर आज एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ गेहूं से भरे एक अनियंत्रित ट्रक (घोड़ा) ने सड़क किनारे खड़ी एक आपे (ऑटो) को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में आपे सवार दूल्हा-दुल्हन और उनके सास-ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार एक विवाह सम्मेलन में शादी के बाद विदाई कराकर राजगढ़ की ओर लौट रहा था। टोंगरा रोड पर आपे ड्राइवर ने पानी पीने के लिए गाड़ी रोकी थी। जैसे ही ड्राइवर पानी लेने गया और उसके साथ एक छोटी बच्ची दुकान पर सामान लेने उतरी, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहा गेहूं से भरा भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी हुई आपे पर पलट गया।

मदद का मौका तक नहीं मिला

हादसा इतना भीषण था कि आपे पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। उसमें सवार दूल्हा, दुल्हन और उनके सास-ससुर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

अस्पताल रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतकों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय शिवपुरी भेजा गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top