बटाई के पैसे लेने गई महिला से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

0


 शिवपुरी। जिले के पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूजा नगर, निवासी रामदास गांधी सुनारी की बगिया, जेल रोड ग्वालियर की एक बीघा जमीन नोहरी के पास शिवलिंग मंदिर के पीछे बड़े हनुमान जी के पास स्थित है, जिसे उन्होंने पड़ोसी मुकेश शिवहरे को बटाई पर दी हुई थी।

बताया जा रहा है कि मुकेश शिवहरे ने फोन कर पूजा नगर को शिवपुरी बुलाया और बटाई के पैसे ले जाने की बात कही। जब पूजा नगर शिवपुरी पहुंची तो आरोपी ने न तो बटाई के पैसे दिए और न ही गेहूं की फसल का हिस्सा दिया।

आरोप है कि इस दौरान मुकेश शिवहरे ने दबंगई दिखाते हुए पूजा नगर के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी, जिससे पूजा नगर के सिर में चोट आई और वह घायल हो गई।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top