राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर अर्पित वर्मा का किया अभिनंदन शालाओं के समय परिवर्तन एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की चर्चा

0

 


शिवपुरी:- शिवपुरी नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार संभालते ही अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित कर दिया है। गत दिवस राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रो के समय परिवर्तन करने एवं शिक्षकों की समस्याओं सहित अन्य कर्मचारी बिन्दुओं पर चर्चा कर उन्हे वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 

              राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा भीषण गर्मी को देखते हुये आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों के समय परिवर्तन करने की मांग की तथा संकुल प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों के क्रमोन्नति के एरियरों का भुगतान नही किये जाने, शेष गुरूजियों को क्रमोन्नति का लाभ देने, तथा जिला परामर्शदात्री की बैठक आयोजित करने एवं अधीनस्थ सभी विभाग प्रमुखों को परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित करने के निर्देश देने के संबंध में चर्चा की साथ ही अवगत कराया कि जिला प्रमुखों द्वारा काफी लम्बे समय से विभागीय परमर्श दा़त्री की बैठके आयोजित न करने से कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है। जिस पर कलेक्टर महोदय ने शीघ्र ही कार्यवाही करने के संकेत दिए। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सरैया, संगठन मंत्री हिम्मत सिंह सोनकर, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला राजीव पुरोहित, ब्लाॅक अध्यक्ष अजय बाथम आदि शामिल थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top