महिला एवं उसके पुत्र, दोनों की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिसके कारण उनका जीवन और भी अधिक कठिन हो गया है। परिवार का गुजारा अत्यंत मुश्किल से हो पा रहा है, और बेटा कभी-कभी मजदूरी करने चला जाता है।
इस जानकारी के मिलते ही अध्यक्ष बिलाल खान जी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए फाउंडेशन के सचिव राम वर्मा जी को निर्देशित किया कि वे तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।
निर्देशानुसार सचिव राम वर्मा जी ने मौके पर पहुंचकर महिला को ढांढस बंधाया एवं घरेलू राशन सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही, भविष्य में भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। महिला ने फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समस्त समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव के साथ उपाध्यक्ष इमरान खान (बॉबी), पूर्व पार्षद अशोक कश्यप, शशि भूषण कबीर, सलमान पठान, आरिफ पठान एवं दीपक कोली उपस्थित रहे।
नरवर सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन सदैव समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा।

