ग्वालियर। भाजपा वरिष्ठ नेता और समाजसेवी दिनेश लोदे और रमन लोदे ने आत्मनिर्भर समूह ग्वालियर महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत दबंग और महामंत्री मनीष करोसिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर समूह के पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महर्षि गुरुवाल्मिकी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर जय भीम के नारे लगाए।
आत्मनिर्भर समूह के विक्रम हरिया ने कहा कि बाबा साहब हमारे मसीहा हैं और हमें उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर समाज को उन्नति की ओर ले जाना है। आत्मनिर्भर का मूल उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जय भीम और जय वाल्मीकि के नारे लगाए।


