कोलारस - जनपद पंचायत प्रांगण में संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के प्रथम पखवाढे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष भरतसिह चौहान अतिथि पूर्वनगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे भाजपा वारिष्ठ नेता ओ ० पी ० भार्गव शंकरलाल रावत मण्डल महामंत्री दीपकजैन नवल सौलकी महामंत्री ' प्रदेश पिछडा वर्ग सदस्य वलवीर निवोरिया कैलाश ओझा '' पार्षद भानुजा ट , राजुभार्गव पार्षद , संदीप चंदेल पूर्व पार्षद महेश गुप्ता रविन्द्र जादौन संदीप चंदेल ने डाँ भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर जनपद अध्यक्ष भरतसिह चौहान ने कार्यक्रम का शुआराम्भ किया । जनपद कार्यपालन अधिकारी दिनेश सांख्य ने माला पहनाकर मंच पर मौजुद अतिथियों का स्वागत किया । वारिष्ठ भाजपा नेता ओ०पी० भार्गव ने कहाँ डॉ ० भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार अर्थशास्त्री एवं महान समाज सुधारक थे उन्होने दलितों महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिऐ जीवनपर्यन्त संघर्ष किया । डॉक्टर भीमराव अंवडेकर कहते थे मनुष्य के लिए शिक्षा अद्भुत है जिसप्रकार शेरनी का बच्चा दूध पीकर शेर की तरह दहड़ता है । शिक्षा व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ साथ आत्म निर्भर बनाती है । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने कहाँ डॉक्टर भीमराव अवेंडकर जी का नारा था शिक्षित बनों , संगठित रहों , और संघर्ष करों । उन्होंने कहाँ . डॉक्टर अवेडकर विधिवेत्ता अर्थशास्त्री लेखक और समाज सुधारक थे । शिवहरे भाजपा की केंद्र से राज्य तक चलने वाली योजनाओं को सराहा । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भरतसिंह चौहान ने कहाँ हितग्राहियों को शासन की योजना जैसे लाडली लक्ष्मी योजना ,प्रधान मंत्री आवास योजना एवं निर्माण कार्यो के लिए जो राशि दी जा रहीं है उस राशि का उपयोग हितग्राही धरातल पर उतारे । भाजपा पिछड़ा वर्ग सदस्य बलवीर निर्वोरिया ' मण्डल महामंत्री दीपक जैन ' महामंत्री नवल सौलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में महिला बालविकास की कार्यकर्ता ' महिला परवेक्षक , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर्स ' सुपरवाइजर ' जनपद के कर्मचारी अधिकारी ' सचिव ' हितग्राही भाजपा कार्यकर्त्ता ग्रामीण जन , नगरपंचायत के सीएमओं रमेश भार्गव ' जनपद . के सहायक अधिकारी अभिलाख , एव कर्मचारी मौजुद रहे । अतिथियों ने लाडली लक्ष्मी योजना , नगर प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों को स्वीकृति राशि प्रमाण पत्र एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत राहत राशि के चैक वितरण किए गऐं । कार्यक्रम का सफल संचालन युवामोर्चा उपाध्यक्ष आकाश चौहान ने किया ।


