मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान तक सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कैंप की सफलता के लिए टीम का आभार व्यक्त किया। लेकिन जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए, वहां मौजूद भीड़ अचानक भोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ी। खाने की प्लेटों और व्यंजनों पर झपटने के चक्कर में लोगों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे को धकेलते हुए खाने तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अनुशासन पूरी तरह नदारद दिखा और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग प्लेटों के लिए संघर्ष करते नजर आए, जिससे आयोजन की गरिमा पर भी सवाल खड़े हो गए।
भोजन के दौरान हुई इस अव्यवस्था का वीडियो अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों के प्रबंधन पर भी उंगलियां उठ रही हैं कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे।
वायरल वीडियो की जानकारी मीडिया को आज सोमवार की सुबह 8 बजे लगी है।


