शिवपुरी में आज नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

0


 शिवपुरी में आज नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर शिक्षकों ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


शिवपुरी में अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक अमर शहीद तात्या टोपे पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकालते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता उनके साथ अन्याय है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग भी उठाई।


शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा टीईटी परीक्षा को लेकर जारी आदेश को निरस्त करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


"हमारी मांग है कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए और हमें नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाए। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हम प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।"


शिक्षकों ने बताया कि 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे, वहीं 18 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध यात्रा निकाली जाएगी।

एंकर आउट्रो:

फिलहाल देखना होगा कि सरकार शिक्षकों की इन मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top