थाना पोहरी पुलिस द्वारा 08 माह से फरार स्थाई वारण्टी सुघर सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. आनन्द राय के मार्गदर्शन मे फरार आरोपियों की धरपकङ अभियान के तहत थाना पोहरी पुलिस को 08 माह से फरार स्थाई वारण्टी सुघर सिंह पुत्र रामनारायण कुशवाह उम्र 19 साल निवासी ग्राम सरजापुर थाना पोहरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


फरार स्थाई वारण्टी सुघर सिंह पुत्र रामनारायण कुशवाह उम्र 19 साल निवासी ग्राम सरजापुर थाना पोहरी माननीय न्यायालय जेएमएफसी पोहरी के प्रकरण क्रमांक 144/21 में माननीय न्यायालय में सुनवाई के दौरान दिनांक 05.08.2025 से फरार चल रहा था। स्थाई वारण्टी घटना के बाद से जयपुर राजस्थान में रह रहा था। मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार वारण्टी गाँव में आया हुआ है तब थाना प्रभारी निरी. रवि चौहन द्वारा तत्काल टीम बनाकर फरार वारण्टी की तलाश हेतु रवाना किया। बाद रवाना शुदा टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया बाद माननीय न्यायालय जेएमएफसी पोहरी में में पेश किया गया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top