आजादी के 79 साल बाद भी पानी को तरसा शिवपुरी: सिंध परियोजना पर उठे सवाल

0


 पानी बना महासमस्या, बर्तन लेकर घूमने को मजबूर जनता


शिवपुरी (सैफी ख़ान)। भारत देश को आजाद हुए 79 साल होने को आए हैं लेकिन शिवपुरी की जनता अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आज भी संघर्ष कर रही है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक को अपना जीवनयापन करने के लिये उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराऐं लेकिन शिवपुरी शहर का प्रशासन अंधा और बेहरा बना हुआ है। नागरिकों की समस्याऐं न तो उन्हें दिखाई देती हैं और न ही सुनाई देती हैं। शिवपुरी में बिजली और सडक की समस्या के साथ कई सारी समस्याएं तो हैं ही लेकिन पानी की समस्या ईतनी बडी बनती जा रही है कि जिसका कोई हल प्रशासन के पास मौजूद नही दिखाई पडता है। जब शहर में सिंध नदी की सप्लाई नहीं आई थी तब जनता इस आस में रहती थी कि जब सिंध नदी से पानी आ जाऐगा तब पानी की समस्या समाप्त हो जायेगी। सितंबर 2017 में सिंध नदी से पानी शुरू हुआ जनता को एक नई उम्मीद मिली की अब पानी की समस्या नहीं आयेगी लेकिन आज भी सिंध से पानी मिलने के बाद भी यह समस्या समाप्त नहीं हुई है। आऐ दिन या तो मोटर खराब हो जाती है या फिर सतनवाडा पर मौजूद फिल्टर प्लांट में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है जिससे सारे शहर में पानी की सप्लाई ठप्प पड जाता है। हाल ही के कुछ महीनों में इन खराबियों में बढोत्तरी भी देखने को मिल रही है। जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है शिवपुरी में पानी की समस्या भी विकराल रूप लेती जा रही है। इन सभी का प्रशासन के पास कोई अन्य विकल्प भी मौजूद नहीं हैं जिससे इन आपातकालीन स्थिति में शहर में पानी की सप्लाई की जा सके। कुल मिलाकर करोडों रूपये की योजना गर्त में जाती हुई दिखाई पडती है। जब शहर में पानी की सप्लाई बंद होती है तो शहर का युवा, महिला, बुजुर्ग सभी बर्तन लेकर सडकों पर घूमते हुए दिखाई देते हैं। चाहे फिर दिन की चिलचिलाती हुई गर्मी हो या फिर रात का घनघोर अंधेरा। शहर के कई हिस्सों में यह भी देखा गया है कि पानी पर कई लोगों ने अपना एकाधिकार बना लिया है। पंप अटेंडर भी अपनी मनमानी करते हैं। अगर प्रशासन इस पर कोई कडा कदम नहीं उठायेगा तो यह समस्या दिन प्रतिदिन बढती ही जायेगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पानी की समस्या को लेकर क्या कदम उठायेगा या फिर शहर की जनता इसी प्रकार से बर्तन हाथ में लेकर गली - गली घूमती रहेगी?

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top