कोलारस के ग्राम चन्दैनी में गुरुवार 14 मई को 151 कलशों की विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। कलश यात्रा में गांव सहित आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ पूरे ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।
कथा आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती राजकुमारी राजू धाकड़ एवं ज्ञानी चंद्र रहे। आयोजनकर्ता श्री ज्ञानी चंद्र रामप्रसाद राजू धाकड़ एवं समस्त मैंहदोलिया परिवार द्वारा बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 14 मई से 21 मई गुरुवार तक किया जा रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारती किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल जिला उपाध्यक्ष मधुर धाकड़ ने अपने परिवार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं ग्राम वासियों का स्वागत किया


