शिवपुरी, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 15 मई, 2026 से प्रारंभ की जा रही है. विभाग ने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं ताकि प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पात्र छात्र समय रहते अपना पंजीकरण और नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर सकें।
जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार, छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों के लिए विद्यार्थी MPTAASC Portal का उपयोग कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त, नवीनीकरण (Renewal) के आवेदकों के लिए NIC 2.0 Portal की सुविधा भी 15 मई से सक्रिय कर दी जाएगी. विभाग ने अपील की है कि सभी पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके।

